Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Stotra
  • शिवयजुर्मन्त्र (Shivayajurmantra)
  • Stotra

शिवयजुर्मन्त्र (Shivayajurmantra)

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
Shiv-Parvati

चाहे कोई भी पूजा , अभिषेक, या जागरण हो। यह चाहे घर में हो या मंदिर में हो। किसी भी देवी देवता का हो परन्तु एक मंत्र के बिना आरती पूर्ण नहीं माना जाता है वह है कर्पूरगौरं करुणावतारम् ( karpur gauram karunavtaram)।

महादेव का यह स्तोत्र शिव पार्वती के विवाह के अवसर पर स्वयं भगवान विष्णु द्वारा गाया गया था। भगवन महादेव श्मशान वासी के रूप में जाने जाते हैं। उनका स्वरुप भयानक माना गया है।

परन्तु इस स्तोत्र में भगवान शिव का स्वरुप दिव्य बताया गया है। उन्हें दया का प्रतिमूर्ति बताया गया है। उनमें पूरा सृष्टि समाहित है। उनका हृदय कमल के समान कोमल कहा गया है।

इस स्तोत्र के माध्यम से कहा जाता है की जो इस संसार के स्वामी हैं वो हमारे ह्रदय में वास् करें। शिव मृत्यु को दूर करते हैं। हमारे मन में ऐसे देवता निवास करें और मृत्यु का भय दूर हो।

कर्पूरगौरं करुणावतारम् ( Karpur Gauram Karunavtaram) – शिवयजुर्मन्त्र (Shivayajurmantra)

कर्पूरगौरं करुणावतारम्
संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् |
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे
भवं भवानीसहितं नमामि ||

मंदारमाला कुलितालकायै कपालमालांकृत शेखराय।
दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय, नमः शिवायै च नमः शिवाय। ||

शिवयजुर्मन्त्र (कर्पूरगौरं करुणावतारम्) का हिंदी में अर्थ

कर्पूरगौरं :- वह जो कपूर के समान शुद्ध हैं ।

करुणावतारम् :- करुणा (दया ) के अवतार हैं अर्थात जो बड़े ही दयालु हैं ।

संसारसारं :- वह जो संसार का सार है अर्थात जिनमें पूरा ब्रह्माण्ड समाहित है।

भुजगेन्द्रहारम् :- वह जो नाग राजा को अपने गले में हार के तरह धारण किय हुए हैं।

सदा वसन्तं  हृदयारविन्दे :- सदैव कमल के समान हृदय में निवास करने वाला
(स्पष्टीकरण: ह्रदय अरविंद का अर्थ है ‘हृदय में (जो शुद्ध है) कमल के समान है। कमल, यद्यपि मैला पानी में पैदा होता है, लेकिन यह चारों ओर कीचड़ से अछूता रहता है। इसी तरह भगवान शिव सदैव प्राणियों के दिल में निवास करते हैं जो सांसारिक मामलों से प्रभावित नहीं हैं।)

भवं भवानी सहितं नमामि :-  ऐसे प्रभु को माता पार्वती सहित प्रणाम करता हूँ।

karpur gauram karunavtaram

sansarsaram bhujagendraharam |

sadavasantaṁ hṛdayaravinde

bhavam bhavanisahitaṁ namami ||

Meaning of Shivayajurmantra (karpur gauram karunavtaram) in English

karpur gauram:- Who is as pure as camphor.

karunavtaram :- The personification of compassion or the embodiment of compassion.

sansarsaram :- The one who is the essence of the world.

bhujagendraharam :- Who wears the serpent king as his garland.

sadavasantam hṛidayaravinde :- Always residing in the lotus-like heart.

bhavam bhavanisahitam namami :- I bow this god accompanied by his wife goddess Parvati (Bhawani).

 

शिव पंचाक्षर स्तोत्र (Shiv Panchakshari Mantra )

शिव रूद्राष्टकम (Shiv Rudrashtakam)

द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र (Dwadash Jyotirlinga Stotra)

रावण रचित शिव तांडव स्तोत्रम (Shiv Tandav Stotram)

श्री शिव चालीसा (Shri Shiv Chalisa)

शिवजी की आरती (Shiv Ji Ki Aarti)

शिव और भस्मासुर की कहानी (Shiv Bhasmasura Story)

नंदी ने शिव और पार्वती का मिलन कराया (Nandi marries Shiva and Parvati)

महादेव और सती का प्रेम कथा – शक्ति पीठ का निर्माण

शिव पार्वती विवाह की कहानी (Story of Shiv Parvati wedding in Hindi)

प्रभु राम और भगवन महादेव में भीषण युद्ध (Fight between Ram and Mahadev Shiv)

रुद्राक्ष का महत्व, रुद्राक्ष का प्रकार ,रुद्राक्ष धारण विधि

Tags: Mahadev Shiv

Continue Reading

Previous: शान्ताकारं भुजग शयनं (Shantakaram Bhujagashayanam)
Next: शिव दारिद्रय दहन स्तोत्र (Shiv Daridray Dahan Stotra)

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com