Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Stories
  • कूष्माण्डा स्वरुप (Kushmanda Swarup)
  • Stories

कूष्माण्डा स्वरुप (Kushmanda Swarup)

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
kushmanda-maa

कूष्माण्डा स्वरुप (Kushmanda Swarup)

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।

नवरात्रि के चतुर्थी यानी चौथा दिन माता कुष्मांडा की पूजन की जाती है। देवी के इस स्वरुप को आदिशक्ति कहा गया है। माता अपनी मंद मंद दैविक मुस्कान से इस अण्ड अर्थात ब्रह्माण्ड का निर्माण की हैं इसी कारण इस रूप को कूष्माण्डा कहा जाता है। जब हर तरफ अंधकार ही अंधकार नजर आ रहे थे। ये सृष्टि नहीं थी। तब माता अपने मंद हँसी से इस सृष्टि को उत्पन्न कर आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहलायीं ।

अष्टभुजा धारी कुष्मांडा माँ अपने सात भुजाओं में कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतप कलश, चक्र तथा गदा धारण करी हुई हैं। और आठवें भुजा में अलौकिक माला धारण की हुई हैं जो सभी प्रकर की सिद्धियाँ प्रदान करती है। ये माता अपनी प्रिय सवारी सिंह पर विराजमान हैं।

कुष्मांडा देवी का निवास सूर्यलोक में है। सूर्यलोक की गर्मी सहने की शक्ति मात्र कुष्मांडा देवी में है। अतः इनकी प्रभा मंडल सूर्य की तरह दैदीप्यमान है। माता के कांति से ही दसो दिशाएं आलोकित है।

कुष्मांडा माता को कुम्हड़ का बलि दिया जाता है। इन्हें कुम्हड़ का बलि बहुत पसंद हैं। सस्कृत शब्द कुष्मांडा का अर्थ कुम्हड़ होता है।

स्थिर और शुद्ध भाव से इस देवी की पूजा-अर्चना नवरात्रि के चौथे दिन करने से भक्तों के रोगों और शोकों का विनाश होता है तथा माता की कृपा से उसे आयु, यश, बल, आरोग्य आदि की प्राप्ति होती है। यह देवी सच्चे सेवा और भक्ति से शीघ्र प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। शुद्ध भाव और श्रद्धा से पूजा करने वाले को माता की कृपा से आसानी से परम पद प्राप्त होता है। अतः इस देवी की उपासना के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस माता की आराधना के लिए एक आसान मन्त्र निचे लिखा गया है। इसे भक्त पूरी श्रद्धा से नवरात्रि के चौथे दिन जाप करें। देवी की कृपा से मंगल होगा।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
अर्थ : हे देवी ! माता कूष्माण्डा के रूप में आप सर्वत्र विराजमान और पुरे संसार प्रसिद्ध हैं। मेरा प्रणाम स्वीकार करें। मुझे सभी पापों से मुक्ति प्रदान करें।

  • सिद्धिदात्री स्वरुप (Siddhidatri Swarup)
  • महागौरी स्वरुप (Mahagauri Swarup)
  • कालरात्रि स्वरुप (Kalratri Swarup)
  • कात्यायनी स्वरुप (Katyayani Swarup)
  • स्कंदमाता स्वरुप (Skandmata Swarup)
  • चन्द्रघंटा स्वरुप ( Chandraghanta Swarup )
  •  ब्रह्मचारिणी स्वरुप ( Brahmcharini Swarup )
  • शैलपुत्री स्वरुप (Shailputri Swarup )
  • नवरात्रि, दुर्गा पूजा और नवदुर्गा (Navratri, Durga Puja, Navdurga)
Tags: Durga Durga Puja Navdurga

Continue Reading

Previous: चन्द्रघंटा स्वरुप ( Chandraghanta Swarup )
Next: स्कंदमाता स्वरुप (Skandmata Swarup)

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com