Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Stories
  • गणेश पूजा: शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभिक पूजा
  • Stories

गणेश पूजा: शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभिक पूजा

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
Pratham-Pujy-Ganesh

कोई शुभ कार्य का प्रारम्भ गणेश से होती है –

क्या आप ने कभी सोचा है कि लोग कोई काम प्रारंभ करने से पहले भगवान विघ्नहर्ता गणेश का नाम क्यों लेते हैं? किसी और देवता का नाम लेने से पहले लोग गणेश को स्मरण करते हैं। किसी भी देवी व देवता के पूजा या आराधना करने से पहले गणेश की पूजा की जाती है। यहाँ तक कि दुकानदार नई रजिस्टर पर हिसाव लिखने से पहले श्री गणेशाय नमः लिखते हैं। कई लोग किसी अपनों को पत्र लिखने से पहले श्री गणेशाय नमः लिखना नहीं भूलते।

लोगों का मानना है कि श्री गणेश का नाम स्मरण करने से कोइ भी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते है। हिंदी में ‘श्री गणेश ‘ शब्द ‘ प्रारम्भ ‘ शब्द का पर्यायवाची बन गया है।

गणेश के प्रथम पूज्य (सबसे पहले पूजा ) बनने की कहानी कुछ इस प्रकार है –

एक बार सभी देवों में यह विवाद का विषय बन गया कि पृथ्वी पर किस देवता की पूजा सबसे पहले होनी चाहिए। सभी देवता अपनी महानता बता कर कहने लगे कि सबसे पहले मेरी ही पूजा होनी चाहिए।

बात बढ़ते देख नारद मुनि ने देवताओं को सलाह दिए कि आप सब भगवान महादेव के पास जाओ उन्हीं से पूछो कि सबसे पहले किसकी पूजा होनी चहिये। सभी देवता इस सुझाव से सहमत हो गए।

देवगण महादेव के सामने अपना प्रश्न रखे। सभी ने अपनी महानता की जिक्र करते हुए अपनी -अपनी दावेदारी रखी। भगवान शिव सभी देवों का पक्ष सुनने बाद कुछ विचार करते हुए बोले – आप सभी देवों में जो पृथ्वी की परिक्रमा सबसे पहले कर लेगा वही प्रथम पूज्य के अधिकारी होंगे।

कार्तिक सबसे पहले अपने वाहन मोर पर आरूढ़ होकर पृथ्वी की परिक्रमा करने में लग गए। उसके पीछे सभी देवी -देवता अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर पृथ्वी की परिक्रमा पर निकल पड़े।

परन्तु गणेश जी सोच में पर गए कि मेरे वाहन मूसक से तो पृथ्वी की परिक्रमा में वर्षों लग जायेगा। काफी सोच विचार कर उन्होंने अपने माता पिता शिव पार्वती की पूजन कर उनकी ही सात बार परिक्रमा किया। और महादेव से बोले – हे पिता आप ही दोनों मेरे संसार हो अतः आप दोनों की परिक्रमा कर मैंने सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का परिक्रमा कर लिया।

इधर कार्तिकेय सबसे पहले पृथ्वी की परिक्रमा कर वापस लौटे और शिव से बोले – “पिता जी मैं सबसे पहले पृथ्वी की परिक्रमा कर लिया है , इसलिए पृथ्वी पर प्रथम पूज्य के अधिकारी मैं ही हूं। ”

महादेव अपने चरणों के पास खड़े गणेश की ओर देख कर बोले – ” पुत्र गणेश तुमसे भी पहले समस्त ब्रह्मांड की परिक्रमा कर चुका है, अतः वही प्रथम पूजा के अधिकारी हैं । आज से पृथ्वीवासी किसी दैविक या मांगलिक कर्म व अनुष्ठान करने से पहले सर्व प्रथम गणेश की ही पूजा करेंगे। ”

कार्तिकेय खीझ गए और बोले , “हे समस्त चरा चर के स्वामी आप ही मेरी दुनिया हो , आप बताओ यह कैसे संभव है? गणेश अपने मूषक वाहन पर बैठकर कई वर्षो में भी ब्रह्मांड की परिक्रमा नहीं कर सकते हैं। आप कहीं मजाक तो नहीं कर रहे हैं?’

इस पर महादेव बोले – जिसे तुम चराचर और अपनी दुनिया बता रहे हो उन्ही की परिक्रमा किया है गणेश ने । गणेश अपने माता पिता जो संतान के लिए असली दुनिया होती है उसका परिक्रमा किया है। माता पिता संतान के लिए ब्रह्माण्ड से बढाकर है यह आज इन्होने प्रमाणित कर दिया है । गणेश ने संपूर्ण जगत को यह ज्ञात भी करा दिया है कि माता पिता ही उनके असली दुनियां है ।

इस तरह भगवान महादेव पुत्र गणेश की बुद्धिमत्तता से प्रभावित हुए सर्व प्रथम पूज्यनीय घोषित किया।

श्री गणेश चालीसा (Shri Ganesh Chalisa)

गणेश जी की आरती (Ganesh Ji ki Aarti)

जानें क्यों दूर्वा दल गणेश जी पर अर्पित किया जाता है

भगवान गणेश की जन्म कथा

Tags: Ganesh Ganesha

Continue Reading

Previous: सिद्धिदात्री स्वरुप (Siddhidatri Swarup)
Next: शिव और भस्मासुर की कहानी (Shiv Bhasmasura Story)

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com