Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Stotra
  • बजरंग बाण (Bajarang Baan in Hindi)
  • Stotra

बजरंग बाण (Bajarang Baan in Hindi)

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
Bajarang Baan

Bajarng Baan

बजरंग बाण ( Bajarang Baan in Hindi )

हनुमान के विभिन्न पाठों में बजरंग बाण ( Bajarang Baan in Hindi ) एवम हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ अत्यन्त लोकप्रिय है। आज हम बजरंग बाण के चमत्कारिक प्रभाव और उसके करने की विधि के बारे में जानेंगे।

बजरंग बाण हनुमान जी को खुश करने का एक अचूक तरीका है। बजरंग बाण के पाठ मात्र से भक्तों को मनोवान्छित फल की प्राप्ति होना निश्चित है यदि इसका पाठ नियम पूर्वक और पूरी श्रद्धा के साथ किया जाय। यह पाठ साधक के मन में सकारात्मकता का प्रादुर्भाव करता है जिससे कार्य की सिद्धि का रास्ता अपने आप बनते जाते हैं। हनुमान जी के प्रति आपकी निष्ठा बहुत ही आवश्यक है। अगर आपके मन में इस पाठ को लेकर संदेह है तो कार्य सिद्धि में समय लग सकता है। पाठ के दौरान मन ही मन हनुमान जी के दिव्य शक्ति का स्मरण करते रहें और ऐसी धारणा बनायें की हनुमान जी मेरे सही कार्य के सिद्धि में मदद करने वाले हैं। अतः कार्य के सिद्धि के लिए सही दिशा में हमें अपनी पूरी ताकत लगा देना चाहिए। फिर कार्य खुद बखुद पूर्ण होगा। हनुमान जी अपने सच्चे भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं।

बजरंग बाण पाठ के विधि :

  • मंगलवार और शनिवार हनुमान जी के प्रिय दिन हैं। अतः इस पाठ का प्रारम्भ मंगलवार अथवा शनिवार अथवा हनुमान जयन्ती के दिन करें।
  • पाठ के दौरान संभव हो तो कुश के आसन पर बैठे अन्यथा कोई भी पवित्र आसन का प्रयोग कर सकते हैं।
  • पाठ के समय हनुमान जी का प्रतिमा सामने रखें।
  • पूजा स्थल पवित्र एवं शांत होना चाहिए। एकांत या निर्जन स्थल में स्थित हनुमान मंदिर अधिक उपयुक्त है।
  • पाठ से पहले हनुमान जी को सिंदूर लगाकर , लाल पुष्प अर्पित करें फिर लड्डू का भोग लगाएं।

॥दोहा॥
निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करै सनमान।

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करै हनुमान॥

॥चौपाई॥
जय हनुमन्त सन्त हितकारी। सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज विलम्ब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिन्धु वहि पारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुर लोका॥
जाय विभीषण को सुख दीन्हा। सीता निरखि परम पद लीन्हा॥
बाग उजारि सिन्धु महं बोरा। अति आतुर यम कातर तोरा॥
अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुर पुर महं भई॥
अब विलम्ब केहि कारण स्वामी। कृपा करहुं उर अन्तर्यामी॥
जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता। आतुर होइ दु:ख करहुं निपाता॥
जय गिरिधर जय जय सुख सागर। सुर समूह समरथ भटनागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्त हठीले। बैरिहिं मारू बज्र की कीले॥
गदा बज्र लै बैरिहिं मारो। महाराज प्रभु दास उबारो॥
ॐकार हुंकार महाप्रभु धावो। बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो॥
ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं हनुमन्त कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा॥
सत्य होउ हरि शपथ पायके। रामदूत धरु मारु धाय के॥
जय जय जय हनुमन्त अगाधा। दु:ख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥
वन उपवन मग गिरि गृह माहीं। तुमरे बल हम डरपत नाहीं॥
पाय परौं कर जोरि मनावों। यह अवसर अब केहि गोहरावों॥
जय अंजनि कुमार बलवन्ता। शंकर सुवन धीर हनुमन्ता॥
बदन कराल काल कुल घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत प्रेत पिशाच निशाचर। अग्नि बैताल काल मारीमर॥
इन्हें मारु तोहि शपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥
जनकसुता हरि दास कहावो। ताकी शपथ विलम्ब न लावो॥
जय जय जय धुनि होत अकाशा। सुमिरत होत दुसह दु:ख नाशा॥
चरण शरण करि जोरि मनावों। यहि अवसर अब केहि गोहरावों॥
उठु उठु चलु तोहिं राम दुहाई। पांय परौं कर जोरि मनाई॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलन्ता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता॥
ॐ हं हं हांक देत कपि चञ्चल। ॐ सं सं सहम पराने खल दल॥
अपने जन को तुरत उबारो। सुमिरत होय आनन्द हमारो॥
यहि बजरंग बाण जेहि मारो। ताहि कहो फिर कौन उबारो॥
पाठ करै बजरंग बाण की। हनुमत रक्षा करै प्राण की॥
यह बजरंग बाण जो जापै। तेहि ते भूत प्रेत सब कांपे॥
धूप देय अरु जपै हमेशा। ताके तन नहिं रहे कलेशा॥

॥दोहा॥
प्रेम प्रतीतिहिं कपि भजै, सदा धरै उर ध्यान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करै हनुमान॥

इस पाठ प्रारम्भ करते है तो इन गलतियों से बचें

कहा जाता है कि बजरंग बाण पाठ के क्रम में कुछ चीजों का ध्यान रखें। इसे मंगलवार अथवा शनिवार के दिन ही प्रारम्भ करना चाहिए किसी अन्य दिन प्रारम्भ करने से बचना चाहिए। पाठ को बिच में अधूरा नहीं छोड़ें। जितने दिन कि संकल्प लें वो पूरा करें। पाठ के समय लाल कपड़ा धारण करे तो उत्तम। कला कपडा पहन कर पाठ करने से बचे। पाठ के दौरान मांसाहार और मदिरापान नहीं करना चाहिए।

बजरंगबली हनुमान को प्रसन्न करने के अन्य पाठ :

श्री हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa)

हनुमानजी की आरती – Hanuman Ji Ki Aarti

मंगलवार व्रत कथा – Mangalvar Vrat Katha in Hindi

हनुमान कवच  – Hanuman Kavach

हनुमानजी, भगवान राम के ही भाई थे (Hanumanji was the brother of Lord Ram)

हनुमान जी ने किया प्रभु श्री राम के विरुद्ध युद्ध का संचालन किया (Hanuman ji waged war against Lord Shri Ram)

हनुमान जी भूले अपनी शक्ति – Hanuman forgot his power in Hindi

Tags: Bajarang Baan hanuman बजरंग बाण

Continue Reading

Previous: दशरथ कृत शनि स्तोत्र (Dasharath Krit Shani Stotra)
Next: संकटमोचन हनुमान अष्टक और इसके लाभ (Sankat Mochan Hanuman Ashtak and Benefits)

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com