Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • vrat katha
  • मंगलवार व्रत कथा -Mangalvar Vrat Katha
  • vrat katha

मंगलवार व्रत कथा -Mangalvar Vrat Katha

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
Mangalvar Vrat Katha Hanuman Aarati

धन-सम्पत्ति, यश, वैभव और संतान प्राप्ति के लिए प्रत्येक मंगलवार को पूरी दिन व्रत रख कर मंगलवार व्रत कथा (Mangalvar Vrat Katha) सुनना शुभ माना जाता है। अतः मंगलवार का व्रत करने वाले व्यक्ति को मंगलवार व्रत कथा का श्रवण पूरी श्रद्धा से करना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनायें पूरी करते हैं। हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो हर युग में विद्यमान रहते हैं। रामायण काल और महाभारत काल में तो वो विद्यमान थे ही परन्तु ऐसा कहा जाता है की वो कलयुग में भी विद्यमान हैं। हनुमान जी को भगवान शिव का रूप माना गया है। ये बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

मंगलवार व्रत कथा (Mangalvar Vrat Katha in Hindi):

बहुत पुरानी बात है किसी नगर में एक ब्राह्मण अपने पत्नी के साथ रहते थे। वे निःसंतान होन कारण वह बहुत दुखी थे। ब्राह्मण जंगल में बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने चला गया। वह हनुमान जी को प्रसन्न कर पुत्र की प्राप्ति करना चाहता था। इधर ब्राह्मणी भी पुत्र की प्राप्ति की कामना से प्रत्येक मंगलवार को व्रत करती थी। वह मंगलवार के दिन व्रत के समाप्ति पर जो भी भोजन होता था वो पहले हनुमान जी को भोग लगाती थी फिर खुद भोजन करती थी।

एक दिन व्रत के बाद ब्राह्मणी भोजन नहीं बना पायी और बजरंगबली को भी भोग नहीं लगा सकी। उस दिन उसने प्रण लिया कि जब तक मैं अगले मंगलवार को हनुमान जी को भोग नहीं लगाउंगी तब तक भोजन और जल ग्रहण नहीं करुंगी। वह पुरे सप्ताह भूखी प्यासी रही। मंगलवार के दिन वह कमजोरी से बेहोश हो कर गिर गई। उसकी अपार श्रद्धा और भक्ति देखकर हनुमान जी बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने ब्राह्मणी को एक बहुत सुन्दर पुत्र दिया और बोला कि यह पुत्र तुम्हारी बहुत देखभाल करेगा। यह कह कर हनुमान जी चले गए।

ब्राह्मणी अपने बालक के साथ बहुत खुश रहने लगी। उसने उसका नाम ही मंगल रख दिया। कुछ समय गुजरने के बाद जब ब्राह्मण घर लौटा, तो घर में एक बालक को देख कर जानना चाहा कि वह कौन है? ब्राह्मणी बतायी कि मंगलवार व्रत से खुश होकर बजरंगवली यह बालक दिया है। परन्तु ब्राह्मण को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। अगले दिन मौका पाकर ब्राह्मण ने चुपके से बालक को एक कुएं में फेंक दिया।

घर लौटने पर जब पत्नी पूछी – मंगल कहां है? इतने में पीछे से मुस्कुराता हुआ मंगल आ गया। ये देखकर ब्राह्मण आश्चर्य चकित हो गया। रात को जब ब्रह्मण सो रहा था तो बजरंगवली उसके सपने में आये बोले जिसे तुम फेक रहे थे उसे मैं ने ही उसे दिया है। सत्य जानने के बाद ब्राह्मण की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। इस दिन के बाद दोनों पति पत्नी प्रत्येक मंगलवार नियमित रूप से पूरी श्रद्धा के साथ व्रत करने लगे। मंगलवार का व्रत जो भी प्राणी रखता है उस पर बजरंगवली की कृपा हमेशा बनी रहती है।

श्री हनुमान चालीसा – Hanuman Chalisa

हनुमानजी की आरती – Hanuman Ji Ki Aarti

मंगलवार व्रत कथा – Mangalvar Vrat Katha in Hindi

बजरंग बाण – Bajarang Baan in Hindi 

हनुमान कवच  – Hanuman Kavach

हनुमानजी, भगवान राम के ही भाई थे

हनुमान जी ने किया प्रभु श्री राम के विरुद्ध युद्ध का संचालन किया

हनुमान जी भूले अपनी शक्ति – Hanuman forgot his power in Hindi

Tags: Bajarangwali Hnuman

Continue Reading

Next: सोमवार का व्रत कथा और व्रत विधि – भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है इस पवित्र व्रत से

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com