Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • vrat katha
  • नवरात्रि में दुर्गा पूजा व्रत की सरल विधि
  • vrat katha

नवरात्रि में दुर्गा पूजा व्रत की सरल विधि

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
Durga Puja Vrat Vidhi

माँ दुर्गा पूजा और व्रत की सरल विधि (Durga Puja Vrat Ki Vidhi)

इस संक्षिप्त पूजा और व्रत की विधि (Durga Puja Vrat Ki Vidhi) से भक्त अपने घर में माता की पूजा अर्चना करें ।

  1. प्रतिपदा यानि पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
  2. ततपश्चात अपने दायीं हथेली पर गंगाजल या जल लेकर निम्नलिखित मन्त्र से स्वयं पर एवं पूजन सामग्री पर जल छिड़क कर शुद्ध करें।
    ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा।
    यः स्मरेत्पुंडरीकाक्षं स बाह्याभ्यंतरः शुचिः॥
  3. घर के पूजा स्थल के आस पास पवित्र स्थल में पवित्र मिट्टी से वेदी बनाएं।
  4. वेदी में जौ और गेहूं दोनों को मिलाकर बोएं।
    Jayanti
  5. वेदी पर या उसके आस पास भूमि पूजन करें और वहां सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का कलश स्थापित करें।
  6. कलश में जल , सिक्के , सुपारी डालकर उसके उपर आम का पल्लव रखें। पल्लव के ऊपर पानी वाली नारियल रखें । चुनरी में थोड़ा चावल एवं दूर्वा डालकर उसके ऊपर रखें । उसके मुंह पर रोली बांधें।
    Kalash
  7. इस प्रकार कलश स्थापना करने के बाद प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजा करें।
  8. गणेश पूजा के उपरान्त वेदी के बगल में देवी माता की मूर्ति (मूर्ति धातु, पाषाण, मिट्टी आदि का हो सकता है ) या चित्र को विधि पूर्वक रख कर पूजा आरम्भ करें।
    Durga
  9. मां को 16 श्रृंगार की वस्तुएं, चंदन, रोली, हल्दी, बिल्वपत्र, फूल, दुर्वा, आभूषण, फूलों का हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती आदि अर्पित करें।
  10. तदोपरांत माता का पूजन श्रद्धा पूर्वक स्नान, वस्त्र, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन, पुष्पांजलि, नमस्कार, प्रार्थना आदि से विधिवत करें।
  11. इसके पश्चात दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें ।
  12. दुर्गा पाठ करने के बाद दुर्गा माता की आरती करें
  13. फिर प्रसाद वितरण करें।
  14. दुर्गा पूजा के दौरान अज्ञानता वश पूजा में कुछ कमी रह गईं हो या गलती हो गई हो इसके लिए दुर्गा माँ को प्रणाम कर निम्नलिखित मंत्र को पढ़ते हुए माता से क्षमा याचना करें।
    मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरि।  यत पूजितं मया देवी, परिपूर्ण तदस्त्वैमेव।।
    आवाहनं न जानामि, न जानामि विसर्जनं। पूजा चैव न जानामि, क्षमस्व परमेश्वरि।। 

    इस सरल दुर्गा पूजा विधि से आप दुर्गा पूजन करें और दुर्गा माँ आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।

The devotee can worship the mother Durga in house with this brief methode of puja.

  1. The devotee should take bath in Brahma Muhurt (early morning) on the first day of Navaratri.
  2. After this, take Ganga water or water on your right hand and sprinkle it on the self and on the worshiping material from the following mantra.
    ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा।
    यः स्मरेत्पुंडरीकाक्षं स बाह्याभ्यंतरः शुचिः॥
  3. Build a Vedi from the holy clay in the holy place around the place of worship of the house.
  4. In the Vedi, sow both barley and wheat together.
  5. Make worship of the land on or around the Vedi and set up Kalash that should be built with gold or silver or copper or clay.
  6. Put water, coins, betel nut in the Kalash and keep the Pallava of mango above it. Place coconut with water over the Pallava. Put a little rice and turmeric in Chunari and put it on top of Kalash. Tie the Roli on Kalash mouth.
  7. Thus, after establishing the Kalash, worship the first worshiped Lord Ganesha.
  8. Near the Vedi after the Ganesh worship, place the statue of the goddess Mata Durga (statue can be of metal, stone, soil, etc.), or picture properly, and begin the worship.
  9. Offer gifts to the mother to 16 pieces of beauty like Sandalwood, Roli, Turmeric, Bilwpatra, Kalash Durva, Ornament, Flowers Mala, Fragrant, Dhup Dip, Naivedya, Fruit, Betel Leaf, Dakshina, Aarti, etc.
  10. Then worship the Mata Durga with bathing, fower, dhup-dip, naivedya, wreath, greetings, prayers, etc.
  11. After this, read Durga Saptashati and Durga Chalisa.
  12. Do Durga Mata’s Aarti after reading Durga Stotra and Chalisa
  13. Then distribute the Prasad.
  14. During the Durga Puja, there is some lack of ignorance in worship or mistake, apologize to Mata while studying the following mantras.
    मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरि।  यत पूजितं मया देवी, परिपूर्ण तदस्त्वैमेव।।
    आवाहनं न जानामि, न जानामि विसर्जनं। पूजा चैव न जानामि, क्षमस्व परमेश्वरि।।
Tags: Durga Durga Puja Durga Puja Vrat Vidhi

Continue Reading

Previous: श्री साईं बाबा पूजन विधि और साईं बाबा व्रत कथा (Sai Baba Vrat Katha )
Next: मोहिनी एकादशी व्रत के नियम (Mohini Ekadashi Vrat Vidhi )

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com