Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Aarti
  • श्री बांके बिहारी की आरती (Banke Bihari Ki Aarti)
  • Aarti

श्री बांके बिहारी की आरती (Banke Bihari Ki Aarti)

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
Banke Bihari

श्री बांके बिहारी की आरती (Banke Bihari Ki Aarti) करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है। आरती से पहले बांके बिहारी के बारे में संक्षिप्त विवरण उद्धृत है। जाने अपने पूज्य बांके बिहारी के बारे में।

श्री बांके बिहारी मंदिर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के पवित्र शहर वृंदावन में भगवान कृष्ण को समर्पित है। बांके बिहारी मंदिर की स्थापना द्वापर युग में स्वामी हरिदास द्व्रारा की गयी थी। स्वामी हरिदास प्रसिद्ध गायक तानसेन के गुरु थे। एक बार अपने शिष्यों के अनुरोध पर स्वामी हरिदास जी ने वृंदावन के निधिवन में ये राग गए ।

“माई री, सहज जोरी प्रगट भई, जु रंग की गौर-स्याम घन-दामिनि जैसैं।
प्रथम हूँ हुती, अब हूँ आगें हूँ रहिहै, न टरिहै तैसैं॥
अंग-अंग की उजराई-सुघराई-चतुराई-सुन्दरता ऐसैं।
श्रीहरिदास के स्वामी स्यामा-कुंजबिहारी, सम वैस वैसैं॥”

पद्य गाने पर, उनके और उनके भक्तों के सामने आकाश में युगल श्यामा-श्याम (राधा कृष्ण) प्रकट हुए। श्री स्वामी जी के अनुरोध पर दंपति एक में विलीन हो गए और बांके बिहारी की मूर्ति वहाँ प्रकट हुई। मूर्ति की स्थापना निधिवन में की गई थी।

भक्तों की इच्छा को पूरा करते हुए, भगवान अपने दिव्य शक्ति से एक व्यक्ति के रूप में प्रकट हुए और गायब होने से पहले एक काले आकर्षक छवि को वापस छोड़ दिया।

बांके बिहारी श्री राधा कृष्ण अनंत प्रेम का एक प्रतिक हैं। इस मंदिर में भक्त जो भी श्रद्धा के साथ बांके बिहारी से मांगता है वो अबश्य पूरा होता है।

श्री बाँकेबिहारी की आरती

श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ।

कुन्जबिहारी तेरी आरती गाऊँ।

श्री श्यामसुन्दर तेरी आरती गाऊँ।

श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥

मोर मुकुट प्रभु शीश पे सोहे।

प्यारी बंशी मेरो मन मोहे।

देखि छवि बलिहारी जाऊँ।

श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी।

जिसने सारी दुनिया तारी।

मैं उन चरणों के दर्शन पाऊँ।

श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥

दास अनाथ के नाथ आप हो।

दुःख सुख जीवन प्यारे साथ हो।

हरि चरणों में शीश नवाऊँ।

श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥

श्री हरि दास के प्यारे तुम हो।

मेरे मोहन जीवन धन हो।

देखि युगल छवि बलि-बलि जाऊँ।

श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥

आरती गाऊँ प्यारे तुमको रिझाऊँ।

हे गिरिधर तेरी आरती गाऊँ।

श्री श्यामसुन्दर तेरी आरती गाऊँ।

श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥

Continue Reading

Previous: आरती अहोई माता की (Ahoi Mata Ki Aarti)
Next: खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com