Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Stotra
  • श्री राम वंदना : भए प्रगट कृपाला (Shri Ram Vandana : Bhaye Pragat Kripala)
  • Ram
  • Stotra

श्री राम वंदना : भए प्रगट कृपाला (Shri Ram Vandana : Bhaye Pragat Kripala)

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
ram bhaye pragat kripala

यहाँ भये प्रगट कृपाला का PDF फाइल डाउनलोड करें

त्रेतायुग में भगवान विष्णु के राम के रूप में पृथ्वी पर प्रगट होने के क्षण का विवरण तुलसी कृत रामचरित मानस में छंद के रूप में किया गया है। इस पवित्र राम वंदना :भए प्रगट कृपाला (Ram Vandna: Bhaye Pragat Kripala) का पाठ करने से प्राणी के मन में अद्भुत निर्मलता का संचार होता है। उसका काया निर्मल होता है। और भगवान राम की विशेष अनुकम्पा प्राप्त होती है।

चैत्र का पवित्र महीना था। शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि थी। दोपहर का समय था। विष्णु के प्रिय अभिजित मुहूर्त था। न ही ज्यादा सर्दी थी न ही बहुत गर्मी। सभी को पसंद आने वाला पवित्र क्षण था।

मंद मंद शीतल हवा चल रहा था। देवता प्रसन्न थे। संतों के मन में उत्सुकता थी। वन पुष्प आच्छादित थे। पर्वत श्रंखला मणियों के समान जगमगा रहे थे। सभी नदियों में अमृत की धारा बह रही थी ।

ब्रह्मा समेत सारे देवता अपने विमान सजा-सजाकर चल पड़े। निर्मल आकाश देवताओं से भर गया। देव गंधर्व गण स्तुति करने लगे।

और अपने शुभ हाथों में पुष्प भरकर बरसाने लगे। आकाश में वाद्ययंत्र गूंजने लगे। नाग, मुनि और देवता श्री प्रभु की स्तुति करने लगे और अपने अपने तरीके इस विशेष अवसर में सेवा देने लगे ।

गरीव दीन -दुखियों को उद्धार करने वाला, कौसल्या के पुत्र के रूप में लोगों के भलाई के लिए प्रभु श्री राम  प्रगट हुए ।

 

श्री राम वंदना : भए प्रगट कृपाला (Shri Ram Vandana : Bhaye Pragat Kripala)

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी॥

लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा, निज आयुध भुजचारी।
भूषन बनमाला, नयन बिसाला, सोभासिंधु खरारी॥

कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी, केहि बिधि करूं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना, वेद पुरान भनंता॥

करुना सुख सागर, सब गुन आगर, जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी, जन अनुरागी, भयउ प्रगट श्रीकंता॥

ब्रह्मांड निकाया, निर्मित माया, रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी, यह उपहासी, सुनत धीर मति थिर न रहै॥

उपजा जब ग्याना, प्रभु मुसुकाना, चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई, मातु बुझाई, जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै॥

माता पुनि बोली, सो मति डोली, तजहु तात यह रूपा।
कीजै सिसुलीला, अति प्रियसीला, यह सुख परम अनूपा॥

सुनि बचन सुजाना, रोदन ठाना, होइ बालक सुरभूपा।
यह चरित जे गावहिं, हरिपद पावहिं, ते न परहिं भवकूपा॥

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी॥

** श्री राम, जय राम, जय जय राम **

Tags: Ram

Continue Reading

Previous: संकटमोचन हनुमान अष्टक और इसके लाभ (Sankat Mochan Hanuman Ashtak and Benefits)
Next: रावण रचित शिव तांडव स्तोत्रम (Shiv Tandav Stotram)

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com