Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Stories
  • रुद्राक्ष का महत्व, इसका प्रकार और धारण करने की विधि
  • Stories

रुद्राक्ष का महत्व, इसका प्रकार और धारण करने की विधि

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago
Rudraksh Ka mahatwa

रुद्राक्ष का महत्व, रुद्राक्ष का प्रकार ,रुद्राक्ष धारण विधि

रुद्राक्ष शब्द की उत्पति दो शब्दों रूद्र और अक्ष से हुई है। रूद्र तो साक्षात् भगवान शिव हैं। भगवान शिव के अनेक नामों में से एक नाम रूद्र भी है। और अक्ष का मतलव होता है अश्रु (आंसू ) होता है। अतः रुद्राक्ष को शिव का स्वरुप माना जाता है। कहा जाता है कि एक बार वर्षों की तपस्या तपस्या में लीन रहने के बाद जब भगवान शिव ने अपनी आंखें खोली तब उनकी आंखों से आंसू की कुछ बूँदें धरती पर गिरा। धरती पर जहां पर शिव के आंसू गिरे, वहां रुद्राक्ष का पेड़ उग गया।

साक्षात् शिव स्वरुप होने के कारण रुद्राक्ष का उपयोग मनुष्य प्राचीन काल से अपने धन, ऐश्वर्य , स्वास्थ्य, सुरक्षा ,शांति, यश, कृति और आध्यात्मिक लाभ के लिए करता आया है। नियम पूर्वक और पूरी श्रद्धा के साथ यदि रुद्राक्ष का धारण किया जाय तो निश्चय ही लाभ कारी सिद्ध होता है ।

रुद्राक्ष धारण करते समय इन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखें।

१. रुद्राक्ष का माला शुक्ल पक्ष के सोमवार को धारण करें। चतुर्दशी या शिवरात्रि को धारण करें तो बहुत ही उत्तम अन्यथा किसी भी शुक्ल पक्ष के सोमवार को धारण किया जा सकता है।

२. रुद्राक्ष का माला हमेशा गले में धारण करें जो ह्रदय तक स्पर्श करता रहे। आप बांये बांह में भी धारण कर सकते हैं यहाँ भी ह्रदय से स्पर्श होता है ।

३. अंगूठी या कमर में कभी भी नहीं धारण करना चाहिए।

४. रुद्राक्ष को गंगाजल, दूध से स्नान कराएं इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” पंचाक्षर मंत्र का जाप करते रहें। तत्पश्चात इसपर चंदन, बिल्वपत्र, पुष्प इत्यादि अर्पित करें और धूप, दीप से आरती करें। इसके बाद रुद्राक्ष को शिवलिंग में स्पर्श करा कर धारण करें।

५. रुद्राक्ष धारण करने के बाद सात्विक और सुद्ध जीवन निर्वाहन करना चाहिए।

यूँ तो रुद्राक्ष कई प्रकार के होता है परन्तु इनमें से इग्यारह प्रकार के रुद्राक्ष विशेष रूप से प्रचलित है।

ये हैं ११ प्रकार के प्रचलित रुद्राक्ष :

१. एक मुखी रुद्राक्ष (1 Mukhi Rudraksh) – ये शिव का स्वरुप है। इसको धारण करने से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होता है।

२. दो मुखी रुद्राक्ष (2 Mukhi Rudraksh) – इसे अर्धनारीश्वर रूप कहा गया है। इसे धारण करने मनुष्य ऐश्वर्यवान होता है और दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है।

३. त्रिमुखी रुद्राक्ष  (3 Mukhi Rudraksh) – इसे त्रिलोकी नाथ स्वरुप से तुलना की जाती है। ये बहुत ही मंगल दायक माना गया है।

४. चार मुखी रुद्राक्ष (4 Mukhi Rudraksh) – इसे ब्रम्ह स्वरुप से तुलना की जाती है। ये किसी भी प्रकार के दैहिक दोष से मुक्ति दायक माना जाता है।

५. पांच मुखी रुद्राक्ष (5 Mukhi Rudraksh) – इसे कालाग्नि स्वरुप में इस ब्रह्माण्ड में स्थापित किया गया है | यह रुद्राक्ष पञ्च तत्वों के सभी दोषों को नाश करता है |

६. छः मुखी रुद्राक्ष (6 Mukhi Rudraksh) – इसे भगवान कार्तिकेय स्वरुप माना गया है। ये आर्थिक या व्यावसायिक दोषों से मुक्ति दिलाता है।

७. सात मुखी रुद्राक्ष (7 Mukhi Rudraksh) – इसे कामदेव स्वरुप माना गया है। ये सभी प्रकार के ऐश्वर्य प्रदान कराने वाला माना गया है।

८. आठ मुखी रुद्राक्ष (8 Mukhi Rudraksh) – इसे विघ्नहरता भगवान गणेश का स्वरुप माना गया है। यह रुद्राक्ष ऋद्धि सिद्धि दायक है।

९. नौ मुखी रुद्राक्ष  (9 Mukhi Rudraksh)– इसे महाशिवपुराण में माता की नौ शक्तियों का प्रतीक माना गया है। इसे धारण करने से सम्पत्ति और यश वृद्धि होती है |

१०. दस मुखी रुद्राक्ष (10 Mukhi Rudraksh) – इसे साक्षात भगवान विष्णु का स्वरुप माना गया है | यह ग्रह, नक्षत्र के बुरे प्रभाव से बचाता है।

११. ग्यारह मुखी रुद्राक्ष  (11 Mukhi Rudraksh) – इसे साक्षात् हनुमान का स्वरुप माना गया है। इसे धारण करने वालों पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

Tags: रुद्राक्ष का महत्व रुद्राक्ष धारण करने की विधि

Continue Reading

Previous: नंदी ने शिव और पार्वती का मिलन कराया
Next: जब प्रभु राम और भगवन महादेव में हुई थी भीषण युद्ध – जानें किसकी हुई थी जीत?

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com