Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Sanatan Bhakti Sangrah

सनातन भक्ति

हिन्दुत्व एक सर्वोत्कृष्ट जीवनशैली है।

Primary Menu
  • होम
  • कहानी संग्रह
  • स्तोत्र संग्रह
  • चालीसा संग्रह
    • श्री हनुमान चालीसा
    • श्री शिव चालीसा
    • श्री गणेश चालीसा
    • श्री राम चालीसा
    • श्री शनि चालीसा
    • श्री दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa)
    • श्री लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa)
    • श्री सरस्वती चालीसा
    • श्री साँई चालीसा
    • और भी चालीसा देखें >>
  • आरती संग्रह
  • व्रत कथा
  • श्री राम शलाका प्रश्नावली
  • Baby Name
  • About Us
  • Login
  • Home
  • Stories
  • सबसे बड़े आध्यात्मिक गुरु थे मिथिला के राजा विदेह जनक
  • Stories

सबसे बड़े आध्यात्मिक गुरु थे मिथिला के राजा विदेह जनक

Pt. Ram Chandra 7 वर्ष ago

सबसे बड़े आध्यात्मिक गुरु : मिथिला के राजा जनक (King Janak of Mithila : A Great Spiritual Teacher)

एक बार एक साधु मिथिला (Mithila) नगरी के भ्रमण के लिए आया। उन दिनों मिथिला नगरी के राजा जनक (King Janak) थे जो अत्यंत ही न्यायप्रिय थे। वो संसार में एक मात्र व्यक्ति थे जो गृहस्ताश्रम में रहते हुए भी ऋषि का जीवन जीते थे। वो बड़े ही आध्यात्मिक थे और विदेह के नाम से जाने जाते थे ।

साधु ने नगर में भ्रमण कर लोगों से जानना चाहा – “यहाँ सबसे अच्छा आधात्मिक गुरु कौन है ?”
सभी ने एक ही उत्तर दिया – राजा जनक।

साधु पहले तो हैरान हुआ कि भला कैसे एक राजा जो गृहस्ताश्रम में सांसारिक सुख के साथ जिंदगी जीता है आध्यात्मिक रूप से इतना ऊँचा हो सकता है। फिर अकस्मात यह सोचकर अति क्रोधित हो गया कि यहां के लोग नहीं जानते हैं कि सच्ची आध्यात्मिकता क्या है।

फिर उसने राजा जनक से खुद मिलने का मन बनाया।
वह राजा के पास गया और बोला – हे राजन आप अपने लोगों को बताएं कि आध्यात्म क्या होता है सभी अशिक्षित हैं उन्हें शिक्षा दें। मैंने पूछा कि नगर का सबसे बड़ा आधात्मिक व्यक्ति कौन है तो सभी ने आपका नाम लिया। भला कैसे संभव है की एक सांसारिक सुख में जीने वाला व्यक्ति उनसे बड़ा आध्यात्मिक हो सकता है जिन्होंने ने सत्य और आध्यात्म के लिए अपनी संपूर्ण जीवन समर्पित कर दी है।
राजा जनक बोले – हे ऋषिवर आप बहुत दूर से आकर पूरा नगर भ्रमण किये हैं । अतः आप बहुत थक गए होंगे। आप भोजन करें और फिर आज आराम करें । ये सब बातें हम कल सुबह कर सकते हैं ।

साधु को शाही अंदाज में भोजन कराया गया। नाना प्रकार की स्वादिष्ट व्यंजन पड़ोसे गए। साधु को पूरी तरह से आत्मतृप्त किया गया। फिर उन्हें एक शानदार कमरे में सोने के लिए ले जाया गया। यहाँ एक बहुत ही आरामदेह बिस्तर था साधु के सोने के लिए । साधु आराम करने गए तो देखा की बिस्तर के ठीक सामने गर्दन के ऊपर छत से एक तलवार लटक रहा है वो कभी भी गिर सकता है ।

साधु ने सेवक से पूछा – यह क्या है ?

सेवक ने कहा – यह हमारे यहाँ की एक पुराणी प्रथा है। आप चिंता न करें, निश्चिंत होकर आराम करें। यह कह सेवक चला गया।

साधु तलवार के गिरने के डर से पुरी रात जगता रहा। वह कोशिश करने के बाद भी आँख नहीं बंद कर सका। उन्हें चिंता थी की कहीं तलवार गिरने से उनकी जान न चला जाय।
राजा जनक अगले सुबह साधु से मिले और पूछे – हे ऋषिवर आप की रात कैसे कटी। आशा है की आप अच्छी तरह से सोये होंगे।
साधु ने जबाब दिया – मैं कैसे सो सकता था मेरी गर्दन के ऊपर एक तलवार लटक रही थी।
राजा जनक ने कहा – हे ऋषिवर माफ़ी चाहता हूँ इसके लिए। परन्तु मैं यही समझाना चाहता था कि मृत्यु रूपी तलवार यदि मनुष्य के ऊपर लटक रहा है तो वह कैसे सांसारिक सुख के चलते अपने कर्तव्यों से, आध्यात्म से विमुख हो सकता है।

Tags: mithila raja janak videh

Continue Reading

Previous: महादेव और सती का प्रेम कथा – कैसे निर्माण हुआ शक्ति पीठ का
Next: नंदी ने शिव और पार्वती का मिलन कराया

हाल के पोस्ट

  • बिल्वाष्टकम् स्तोत्रम् (Bilvashtakam Stotram)
  • 51 शक्तिपीठों की सूची और संक्षिप्त विवरण
  • महाकुंभ: इतिहास, महत्व और आयोजन की जानकारी
  • खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Aarti)– महत्व, विधि और लाभ
  • Ram Shalaka Prashnavali – Divine Blessings of Ram
  • एक अनसुलझे प्रश्न – ईश्वर अर्थात भगवान (Bhagwan), क्या है और कौन है ?
  • श्री साईं बाबा के 11 वचन अर्थ सहित (Sai Ke 11 Vachan)
  • 10 Expert Tips for Choosing the Perfect Name for Your Baby
  • राम नाम की महिमा (Ram Naam ki Mahima)
  • हनुमान चालीसा के विधि पूर्वक 100 पाठ करने से लाभ

Category

  • Home
  • Chalisa
  • Aarti
  • Stories
  • Stotra
  • Stories
  • Aarti
  • Stotra
  • Chalisa
  • vrat katha
  • Editor Story
  • Main Story
  • Ram
  • Baby Name
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Babynames
  • 10 Beautiful Baby Girl Names That Mean Lucky or Blessed
  • Top 25 Trending Boy Names in India for 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Tumblr
  • Blogger
Copyright © All rights reserved. | SnatanBakti.com